

उत्तराखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग 87 पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी। काले रंग के सलवार कुर्ते में 35 से 40 वर्षीय महिला का शव मिला है हाथ में कंगन भी पहने है महिला। पुलिस मौत के कारणों और महिला की शिनाख्त में जुटी।
हल्द्वानी से नैनीताल मार्ग में दो गांव के समीप सड़क किनारे एक महिला का शव होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दिया। तल्लीताल थाना पुलिस ज्यूलिकोट चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। सड़क किनारे एक महिला का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन मौके पर न कोई महिला की शिनाख्त कर सका और न ही महिला से पहचान संबंधी कोई दस्तावेज मिले। पुलिस ने महिला का पंचनामा भरकर उसे नैनीताल मोर्चरी में शिनाख्त के लिए भेज दिया है। महिला के शरीर में काले रंग का सलवार कुर्ता था और उसकी उम्र 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस महिला की मौत के कारणों को जानने में जुटी है और इसके साथ ही लोगों से उसकी शिनाख्त करने की भी बात कह रही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




किसान मेले में ज्ञान का उजाला, UOU ने शिक्षा से जोड़ा गांव का भविष्य
हल्द्वानी में प्रभु राम की बारात, महापर्व की तैयारी..
उत्तराखंड : युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका, 5 अक्टूबर से…
कैंचीधाम की भीड़ में बेहोश हुए श्रद्धालु की सीओ सेमवाल ने बचाई जान_Video
Nainital Breaking_कैंचीधाम से आ रहे युवकों की स्कॉर्पियो खाई में गिरी, एक की मौत_रेस्क्यू जारी,,Video