


उधमसिंह नगर – रूद्रपुर : यदि समाज में किसी ऐसे तत्व से हानि पहुचती हो और आने वाले कल के लिए विकराल समस्या की शक्ल अख़्तियार करने का अंदेशा हो तो उस समस्या को पूरी तरह से खत्म करने के लिए उसकी अहम स्रोत पर प्रहार कर पूरी तरह समाप्त कर देना ही सबसे बेहतर तरीका है।

ऐसा ही कुछ देखने को मिला जनपद उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में जहां प्रशासन ने सिंगल यूज़ पॉलीथिन के ख़िलाफ़ बड़ा ऑपरेशन चलाते हुए सीधे मुख्य स्रोत यानी पॉलिथीन बनाने वाली फैक्ट्री पर एक्शन किया। जहां जिलाधिकारी युगल किशोर पंत के निर्देशन में सिडकुल के सेक्टर आईआईडीसी में स्थित जय दुर्गा पैकर्स फैक्ट्री में उपजिलाधिकारी प्रत्युष सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन, सिडकुल प्रशासन, नगर निगम एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संयुक्त रूप से छापेमारी की कार्यवाही की गई, जिसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक बड़े पैमाने पर ज़ख़ीरा बरामद हुआ।

जिलाधिकारी युगल किशोर पंत ने छापेमारी की कार्यवाही करने वाली टीम को 10 हजार रुपये ईनाम देने की घोषणा की।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 5 लाख का जुर्माना लगाया गया तथा अन्य कार्यवाही गतिमान हैं।
इस दौरान आरएम सिडकुल मनीष बिष्ट, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी नरेश गोस्वामी, एसएनए दीपक गोस्वामी, एसआई अमित नेगी, आदि उपस्थित थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update