Ad

कुछ पैसो के लिए,पिता की कुल्हाड़ी से काट कर की हत्या..पुलिस ने किया खुलासा..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

कैमूर बिहार 25.10.2020 GKM NEWS बिहार के कैमूर ज़िले के एक गांव में कुछ पैसो के लिए रिश्तो का क़त्ल हो गया..पुलिस को बीते 19 अक्टूबर को एक आदमी का शव कुल्हाड़ी से क्षत-विक्षत हालत में मिला था.. जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी थी.. जाँच में कुछ लोगों का नाम सामने आये, जिन से पहले मृतक का विवाद था.जाँच में पता चला कि मृतक का बीटा ही पिता का हत्यारा निकला.. पिता के हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

ADVERTISEMENTSAd

आपको बता दें कि बिहार में कैमूर के डुमरकोन गांव में 19 अक्टूबर को हत्या हुई थी.जिसका खुलासा पुलिस ने कर दिया है. मामले में बेटा ही पिता का हत्यारा निकला. मिली खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि पैसे के विवाद को लेकर आरोपी बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता की गर्दन काटकर हत्या कर दी थी. परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ चैनपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी.

उधर कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि 19 अक्टूबर को एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से क्षत-विक्षत की हुई डेड बॉडी पुलिस को मिली थी. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो कुछ लोगों का नाम सामने आया जिन से पहले इनका विवाद था. लेकिन उनसे पूछताछ के क्रम में उनकी संलिप्तता नहीं सामने आ पाई, फिर पुलिस ने जांच पड़ताल की तो बेटे से विवाद का भी पता चला…..

बेटे से पूछताछ की गई तो उसने पहले स्वीकार नहीं किया. बाद में गहराई से पूछताछ करने पर बेटे ने हत्या की बात स्वीकार कर ली और बताया कि पैसे के विवाद में गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से मारकर उसने ही हत्या कर दी थी. इसके पहले भी पिता और बेटे के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है. आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया. मृतक का भी आपराधिक इतिहास था, हत्या के मामले में वह भी जेल जा चुका था.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *