सालों से सड़क बनने की राह देख रहे, ग्रामीणों को विधायक डा. धन सिंह नेगी ने दिया तोहफा..सड़क निर्माण कार्य किया शुभारंभ

टिहरी गढ़वाल 25.10.2020 GKM NEWS दो दशको से सड़क की राह देख रहे सारज्यूला पट्टी के खेमड़ा गांववासियों के लोगों का खुशी का ठिकाना न रहा. गांव के लिए साढ़े पांच किमी लंबे खेमड़ा-कुंडाली मोटर का क्षेत्रीय विधायक डा. धन सिंह नेगी ने निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया. विधायक ने मार्ग को गांव के कारगिल शहीद स्व. दिनेशदत्त बहुगुणा के नाम पर रखने की घोषणा भी की.

जिला मुख्यालय से लगे खेमड़ा गांव के लिए वर्ष 2000 में सड़क बनाने की घोषणा हुई थी। कारगिल शहीद दिनेशदत्त बहुगुणा का गांव होने के कारण तत्कालीन सरकार ने सड़क की घोषणा की थी. लेकिन महज एक किमी सड़क काटकर विभिन्न कारणों से मार्ग नहीं बन पाया। टिहरी विधायक डा. नेगी ने चुनाव के दौरान शहीद के गांव सड़क ले जाने का वायदा किया था। शुक्रवार को लोनिवि ने तीन करोड़ 46 लाख 25 हजार की लागत से साढ़े पांच किमी लंबे मोटर मार्ग पर कार्य शुरू कराया.
विधायक ने कहा कि अब तक 65 गांवों को सड़क सुविधा जोड़ा है। विस क्षेत्र के कुछ ही गांव सड़क से वंचित हैं, जिन्हें जल्द सड़क की सौगत देंगे। उन्होंने गांव के नीचे क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग को ठीक करने के लिए सीडीओ को निर्देश दिए। गांव की महिला मंगल दल को बर्तन और कीर्तिन सामग्री देने की घोषणा की। इस मौके पर ग्राम प्रधान दीपिका चौहान, लोनिवि के ईई केएस नेगी, दीपक अग्रवाल, क्षेपं सदस्य मुन्ना भट्ट, शिवराज सजवाण, रविंद्र सेमवाल, प्रताप राणा, भूपेंद्र चौहान, शीला गुसाईं, मुकेश नेगी, प्रेमदत्त बहुगुणा, राम सिंह गुसाईं, मानवेंद्र बिष्ट, विजय नेगी, विक्रम गुसाईं, विक्रम चौहान, दीवान सिंह नेगी मौजूद रहे








लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का तोहफा
DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का बड़ा तोहफा
धनतेरस-दिवाली पर सुरक्षा का हाईटेक पहरा, 233 CCTV कैमरों से हर हरकत पर नजर_haldwani
इंस्पिरेशन में ऐपण और रंगोली से बच्चों ने बिखेरी दीपावली की रौनक
जमीन बेच नहीं रही सरकार, लीज पर दे रही है’_कांग्रेस के आरोपों पर अजय भट्ट का जवाब