भीषण आग को काबू में लाने के लिए लगे,56 घंटे..एहतियाती तौर पर 3500 से अधिक लोगों को निकाला गया..

मुंबई महाराष्ट्र 25.10.2020 GKM NEWS मायानगरी मुंबई के एक मॉल में भीषण आग लग गई थी..खबर के मुताबिक बताया गया है कि मुंबई के सिटी सेंटर मॉल में आग लग गई. जिसपर करीब 56 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने काबू पाया.. उधर एक दमकल अधिकारी का कहना है कि यह अभियान हाल के समय में शायद शहर का सबसे लंबा दमकल अभियान है. मध्य मुंबई के सिटी सेंटर मॉल की दूसरी मंजिल पर गुरुवार रात आठ बजकर करीब 50 मिनट पर आग लग गई थी.

अधिकारी का कहना है कि पहले आग को मामूली माना जा रहा है.. लेकिन बाद में आग बिल्डिंग के दूसरे हिस्सों में फ़ैल गई.. देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया.अधिकारी ने आगे कहा कि पड़ोस के एक आवासीय परिसर से एहतियाती तौर पर 3500 से अधिक लोगों को निकाला गया था. एक अधिकारी का कहना है कि आग लगने वाली जगह को ठंडा करने का अभियान चल रहा है. उधर अभियान के दौरान पांच दमकल कर्मी जख्मी हो गए..
एक दमकल कर्मी ने बताया, यह भीषण आग थी और इसे रविवार सुबह करीब पांच बजे बुझा दिया गया. उन्होंने बताया कि अभियान में दमकल के करीब 14 इंजन और 17 बड़े टैंकरों का इस्तेमाल किया गया.

।





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


तीन चोर और एक मैकेनिक_ हल्द्वानी से भीमताल तक ऐसे चलता था पूरा नेटवर्क,6 बाइक बरामद
DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का तोहफा
DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का बड़ा तोहफा
धनतेरस-दिवाली पर सुरक्षा का हाईटेक पहरा, 233 CCTV कैमरों से हर हरकत पर नजर_haldwani
इंस्पिरेशन में ऐपण और रंगोली से बच्चों ने बिखेरी दीपावली की रौनक