मुक्तेश्वर – मनचलों का इलाज चप्पल और बिच्छू घास से_मुंह काला किया,पुलिस ताक पर है..ये Video वायरल

ख़बर शेयर करें

उत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में दो युवाओं द्वारा छेड़छाड़ करने से नाराज किशोरियों और महिलाओं ने उनकी धुनाई कर मुंह काला कर बिच्छू घांस लगाई। इस घटना का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस कार्यवाही के लिए शिकायत का इंतजार कर रही है।


नैनीताल जिले में मुक्तेश्वर से लगे सतौली गांव में शुक्रवार से दो लोग घूम रहे थे। शनिवार को गांव की सड़क में घूमते दो युवकों ने किशोरियों पर अभद्र फब्तियां कसनी शुरू कर दी। उन्होंने उन लड़कियों से कहा कि वो उन्हें अपना बॉडीगार्ड बना लें तो सही रहेगा।


सतौली गांव से महिलाओ का दो युवकों को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवतियां दो मनचले युवकों पर चप्पल और थप्पड़ों की बरसात कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने मनचलों पर काला रंग डाला। महिलाओं और युवतियों ने मनचलों का पहाड़ी इलाज(बिच्छू घास)लगाया।

वीडियो से प्रतीत होता है कि युवती को मनचलो ने छेड़ा, जिसकी शिकायत उसने अपने परिजनों से की। क्षेत्र में हल्ला मचने के बाद स्थानीय लोग भी घटनास्थल पहुँचे और दोनों मनचलों को दबोच लिया। दूसरे विडीओ में स्थानीय लोग किसी व्यक्ति को बोलते दिख रहे है की “बाहर से काम करने आने वालों के पहले सत्यापन कराओ”, फिर यहां काम करने को बुलाओ।

महिला बोल रही है कि “ये कांड करेंगे और तुम फसोगे”। इससे ऐसा लग रहा है कि ये दोनों कहीं से इस क्षेत्र में काम करने आए हैं।


नैनीताल पुलिस का कहना है कि ये 14 युवक कम की तलाश में आए थे जिसमें से 9 लोग लौट गए और 5 वहां रुक गए। इनमें से दो लोग किसी दुकान में बैठे थे जहां ये युवतियां पहुंची। युवतियों को फबती कसने पर उन्होंने शिकायत की और ये बवाल हो गया। अब पुलिस कार्यवाही के लिए दोनों पक्ष की शिकायत का इंतजार कर रही है।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जागती

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *