नदी में मस्ती बनी आख़िरी सफ़र_कैंची धाम की शिप्रा में पर्यटक की दर्दनाक मौत..


उत्तराखण्ड के कैंचीधाम की शिप्रा नदी में नहाते वक्त बहने से एक पर्यटक की मौत हो गई है। एस.डी.आर.एफ., पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को बरामद कर कार्यवाही के लिए भेजा।
नैनीताल जिले में कैंचीधाम आश्रम से चंद किलोमीटर दूर रामगाड़ में कुछ पर्यटक नदी में मस्ती के लिए उतरे। मौसम सुहावना होने और मस्ती के मूड में राजस्थान निवासी 21 वर्षीय प्रिंस नदी में उतर गया। तैरते वक्त प्रिंस नदी में डूब गया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
प्रिंस के रैस्क्यू के लिए एस.डी.आर.एफ.को बुलाया गया, जिन्होंने बमुश्किल प्रिंस को गहरे पानी से निकाला। प्रिंस को कृतिम ऑक्सीजन देने के बावजूद बचाया नहीं जा सका। प्रिंस के परिजनों को सूचना दे दी गई और उन्हें एम्ब्युलेंस से अस्पताल भेज दिया गया।
एस.डी.आर.एफ.की तरफ से पुष्कर जीना, अमित टम्टा, गणेश मेहरा, विपुल भट्ट, कमल जोशी, विक्रम सिंह समेत नैनीताल जिला पुलिस ने रैस्क्यू किया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शहीदों का सम्मान करे भाजपा सरकार,सुप्रीम कोर्ट में लंबित अपील वापस ली जाए_बल्यूटिया
सैनिक सम्मान के साथ कल्याणकारी फैसलों पर मुख्यमंत्री धामी का जोर
छात्रसंघ चुनाव का बिगुल बजा_कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने जारी की तारीख
माँ महालक्ष्मी के दरबार में पहुंचे सीएम धामी और नितिन नबीन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..