पहाड़ अब और करीब_ हल्द्वानी से मुक्तेश्वर तक रोडवेज की नई उड़ान


हल्द्वानी |
कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सांसद अजय भट्ट ने रविवार को हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन से मुक्तेश्वर के लिए नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह सेवा उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा शुरू की गई है, जिससे पहाड़ और शहर के बीच सफर अब पहले से आसान और सुगम हो जाएगा।
अब नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार
अब तक हल्द्वानी से मुक्तेश्वर और रामगढ़ क्षेत्र के लिए मुख्य रूप से केमू (KMOU) बसों पर ही निर्भरता थी। सीमित सेवाओं के कारण यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता था।
नई रोडवेज सेवा से नियमित और भरोसेमंद परिवहन मिलेगा साथ ही समय की बचत होगी साथ ही स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों को फायदा होगा।
सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि पहाड़ के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उनकी रोजमर्रा की दिक्कतें कम हों।
काठगोदाम में बन रहा आधुनिक बस टर्मिनल
बस सेवा शुरू करने के बाद सांसद ने Kathgodam में बन रहे बड़े बस डिपो और टर्मिनल का निरीक्षण भी किया।
करीब ₹67.28 करोड़ की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट में शामिल हैं। 75 बसों की पार्किंग और 167 कारों की पार्किंग।
आधुनिक वर्कशॉप (जहां रोज 12-12 गाड़ियों की सर्विसिंग होगी) मंडलीय और क्षेत्रीय कार्यशाला
यह डिपो कुमाऊं के 9 बड़े डिपो हल्द्वानी, अल्मोड़ा, रानीखेत, रामनगर, बागेश्वर, काशीपुर, भवाली आदि के लिए मुख्य केंद्र बनेगा।
200 नई बसों और स्टाफ की मांग
निरीक्षण के दौरान सांसद ने परिवहन मंत्री से बातचीत कर करीब 200 नई बसें उपलब्ध कराने,, अतिरिक्त ड्राइवरों की तैनाती और मल्ला रामगढ़ बस स्टेशन के सुधार जैसे अहम मुद्दे पर जल्द समाधान के निर्देश दिए।
अधिकारियों के अनुसार, काठगोदाम बस टर्मिनल और सभी संबंधित निर्माण कार्य जुलाई 2026 तक पूरे हो जाएंगे। इसके बाद कुमाऊं क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था और भी मजबूत और आधुनिक हो जाएगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता