2027 में मुश्किल हो जाएगा” बयान पर बंशीधर भगत ने कहा_ मोदी जी के बारे में कोई ऐसी बात नहीं कही


2027 में मुश्किल हो जाएगा” बयान पर बंशीधर भगत ने स्पष्टीकरण दिया
कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने अपने हालिया बयान को लेकर उठे राजनीतिक विवाद पर स्पष्ट सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके शब्द “मैं बता नहीं सकता, 2027 मुश्किल हो जाएगा” को जानबूझकर गलत संदर्भ में पेश किया गया।
भगत ने कहा कि उनका आशय सरकार या पार्टी की कमजोरी नहीं था, बल्कि यह प्रशासनिक कार्यप्रणाली और विकास परियोजनाओं में हो रही देरी पर चिंता थी।
विधायक भगत ने जिला योजना समिति की बैठक में जल जीवन मिशन और सड़क निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर अधिकारियों को घेरा था। उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह खुदी सड़कों से जनता परेशान है, पाइपलाइन, सीवर और गैस प्रोजेक्ट्स के चलते काम अधर में लटका है, समय पर पुनर्निर्माण न होने से लोगों का धैर्य टूट रहा है
उन्होंने साफ कहा कि यदि विभागीय समन्वय में सुधार नहीं हुआ, तो इसका असर जनता और भविष्य की राजनीतिक स्थिति दोनों पर पड़ेगा।
2027 में BJP फिर बनाएगी इतिहास” भगत का दावा
बंशीधर भगत ने स्पष्ट किया कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में फिर से प्रचंड बहुमत हासिल करेगी।
उन्होंने कहा कि – उत्तराखंड में विकास की रफ्तार तेज है। चारधाम ऑल-वेदर रोड, रेल और बॉर्डर कनेक्टिविटी जैसी परियोजनाएं ऐतिहासिक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है
भगत ने कहा कि उनके बयान को राजनीतिक रंग देकर गलत तरीके से प्रचारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि सरकार विकास के एजेंडे पर काम कर रही है।
वहीं कांग्रेस द्वारा इस बयान को लेकर सरकार पर हमले तेज किए जाने के बाद अब भाजपा विधायक की सफाई ने इस मुद्दे को और चर्चा में ला दिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ