उत्तराखंड – दो बार डोली धरती_ भूकंप के झटकों से दहशत..


उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जनपद बागेश्वर में भूकंप के झटको से लोगों में डर का माहौल बन गया। बागेश्वर जनपद में रविवार सुबह भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार पहला झटका सुबह 10:32:33 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई। इसका केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 30.088 उत्तर अक्षांश और 79.902 पूर्व देशांतर पर स्थित था, जबकि इसकी गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई। इसके बाद दूसरा झटका सुबह 10:46:59 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 2.6 रही। इसका केंद्र 30.140 उत्तर अक्षांश और 79.905 पूर्व देशांतर रहा और इसकी गहराई भी 5 किलोमीटर आंकी गई।
विशेषज्ञों के अनुसार, कम तीव्रता के ये भूकंप सामान्य भूगर्भीय गतिविधियों का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन लगातार झटके आने से यहां लोगों में भय का माहौल बन गया। फिलहाल कहीं से भी किसी तरह के कोई नुकसान की सूचना नहीं है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ