नैनीताल समेत प्रदेशभर के लोगों की आवासीय समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध- दर्जा राज्यमंत्री भावना


उत्तराखण्ड के नैनीताल पहुंची आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष(दर्जा राज्यमंत्री)भावना मेहरा ने आज जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक लेकर कहा की वो वविकास कार्यों को गति दें लेकिन जनहित में बाधा न डालें। उन्हें जनता की मुश्किलों का समाधान चाहिए।
नैनीताल के राज्य अतिथि गृह सभागार में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा)भावना मेहरा ने जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर पंचायत, पर्यटन विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।
उन्होंने, स्पष्ट कहा कि जनता को राहत देना ही प्राधिकरण और सभी विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए। अधिकारियों को निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भवन मानचित्रों की स्वीकृति में अनावश्यक आपत्तियां लगाकर लोगों को कार्यालयों के चक्कर कटवाने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी पात्र मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी और एकमुश्त निस्तारण करने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने भीमताल सातताल और भवाली क्षेत्र की निर्माणाधीन पार्किंग, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के साथ दूसरी विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने और नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा आवास एवं शहरी विकास के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न शहरों में 18 हजार से अधिक आवास निर्माणाधीन हैं, जबकि रुद्रपुर में 1,872 फ्लैट तैयार हो चुके हैं। बैठक में विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, महिला आयोग सदस्य विमला अधिकारी, हरीश राणा, प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य, जिला पंचायत अधिकारी अनिल जोशी, अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, अधिशासी अभियंता शिवम धीमान, नगर पालिका रामनगर, लालकुआं, भीमताल, भवाली और कालाढूंगी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता