उत्तराखंड में बड़ा फेरबदल, 11 IAS-IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं..


उत्तराखंड_बड़ा फेरबदल, 11 IAS-IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं..
उत्तराखंड की धामी सरकार ने शुक्रवार को राज्य की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए 11 वरिष्ठ IAS और IFS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है।
सभी अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इस फेरबदल में बृजेश कुमार संत को आबकारी सचिव बनाया गया है, जबकि
रविनाथ रमन अब परिवहन सचिव और परिवहन आयुक्त होंगे।
डॉ. सुरेंद्र नारायण पाण्डेय को विद्यालयी शिक्षा विभाग की कमान सौंपी गई है।
डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय को सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है
जबकि नितेश कुमार झा अब पंचायती राज विभाग के सचिव होंगे।
वहीं, लंबे समय से बाध्य प्रतीक्षा में रहीं ज्योति यादव को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग का सचिव बनाया गया है।
रणवीर सिंह चौहान को वित्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
और युगल किशोर पंत को सचिवालय प्रशासन विभाग सौंपा गया है। इसके अलावा
IFS अधिकारी डॉ. पराग मधुकर धकाते से पंचायती राज विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है।
जबकि अभिषेक रूहेला को अपर सचिव राज्य सम्पत्ति विभाग एवं राज्य सम्पत्ति अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सरकार का कहना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभागों में कार्यकुशलता बढ़ाना, प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाना और विकास कार्यों में तेजी लाना है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी में 10000 नई स्ट्रीट लाइट लगेंगी, नगर निगम की बैठक में 17 प्रस्ताव पास
उत्तराखंड_MLA विनोद कंडारी की स्कॉर्पियो का एक्सीडेंट
बेबसी और अकेलेपन की टीस_पहाड़ की खामोशी को आवाज देती ‘पायर’ PYRE
आंचल डेयरी का भव्य मेला आज से..
नंधौर अभयारण्य में जंगल सफारी का रोमांच शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी