हल्द्वानी बार एसोसिएशन की आम सभा में कई अहम प्रस्ताव पास..

ख़बर शेयर करें

Nainital/हल्द्वानी। हल्द्वानी बार एसोसिएशन की आम सभा का आयोजन शुक्रवार को बार भवन में अध्यक्ष गोविंद बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक का संचालन बार एसोसिएशन के सचिव मोहन बिष्ट ने किया। सभा में अधिवक्ता कल्याण, आय-व्यय, न्यायालय परिसर की व्यवस्था और नए अधिवक्ताओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए।

सभा में तय किया गया कि बार एसोसिएशन हल्द्वानी में पंजीकृत नए अधिवक्ताओं को ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) उत्तीर्ण करने के एक वर्ष बाद ही मतदान का अधिकार मिलेगा।

इसके साथ ही न्यायालय परिसर में प्रैक्टिस या इंटर्नशिप करने वाले विद्यार्थियों के लिए भी नए नियम तय किए गए। अब सभी विद्यार्थियों को कोर्ट परिसर में टाई और अपने कॉलेज की आईडी पहनकर आना अनिवार्य होगा, ताकि न्यायालय की गरिमा और अनुशासन बनाए रखा जा सके।

बैठक में न्यायालय परिसर की सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया। सर्वसम्मति से तय हुआ कि अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहनों के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति के दोपहिया और चौपहिया वाहनों का कोर्ट परिसर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और पार्किंग अव्यवस्था को खत्म करना बताया गया।

वहीं बढ़ती गर्मी और तापमान को देखते हुए अधिवक्ताओं की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। बार एसोसिएशन ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर प्रस्ताव पारित करते हुए उत्तराखंड की सभी बार एसोसिएशनों को साथ लेकर हाईकोर्ट और उत्तराखंड बार एसोसिएशन को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया।

बैठक में ललित मेर, बसंती बिष्ट, गौरव कपूर, सुधांशु तिवारी, वानू कबडाल, गौरव बिष्ट, लोकेश राज, मयंक प्रकाश, राकेश कुकरेती, सुनीता भट्ट, तहज़ीब बानो, कैलाश पाठक, राहुल भट्ट, नीलम गोस्वामी, रिंकी आर्य समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिवक्ताओं में राम सिंह बसेरा, जगत घुड़दौड़ा, महेश सोराडी, बसंत जोशी, किशोर पंत, के.के. कपिल, मो. यूसुफ, विनीत परिहार और अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी सहभागिता की।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *