हल्द्वानी में सहकारिता चुनाव सम्पन्न, चंदन सिंह नेगी और किरन नेगी बने अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड राज्य सहकारिता के अंतर्गत संचालित हल्द्वानी सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड एवं पर्वतीय फल साख क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य प्रतिनिधियों का पांच वर्षीय चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव परिणाम घोषित होते ही सहकारिता क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

हल्द्वानी सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड में चुनाव अधिकारी मोहन सिंह नेगी की मौजूदगी में अध्यक्ष पद पर चंदन सिंह नेगी निर्वाचित हुए, जबकि लक्ष्मी देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा 13 अन्य संचालकों का निर्वाचन भी सम्पन्न हुआ। शासन स्तर से मनोज कुमार पाण्डे को संचालक नामित किया गया।

वहीं पर्वतीय फल साख क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड में चुनाव अधिकारी चंदन लाल आर्या की देखरेख में किरन नेगी अध्यक्ष निर्वाचित हुईं, जबकि पूरन चन्द्र सुयाल को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान सहकारिता और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इनमें राजेंद्र सिंह नेगी (पूर्व अध्यक्ष नैनीताल जिला सहकारी बैंक), गोपाल नेगी (पूर्व ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी), आनन्द सिंह दर्मवाल (जिला पंचायत सदस्य), मोहन सिंह नेगी (अध्यक्ष बहुद्देशीय किसान सेवा समिति), प्रकाश बेलवाल (पूर्व अध्यक्ष किसान सेवा समिति चोरगलिया), रवींद्र रैकुनी (भाजपा मंडल अध्यक्ष), पंकज सुयाल और देवेंद्र पोखरिया अपर जिला सहकारिता अधिकारी/सचिव सहित अनेक लोग शामिल रहे।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *