यूओयू में वित्तीय प्रबंधन पर मंथन, परिसर में शुरू हुआ ईवी चार्जिंग स्टेशन


हल्द्वानी, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में वित्तीय प्रबंधन, जवाबदेही और संस्थागत पारदर्शिता को लेकर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र (सीआईक्यूए) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भारत के पूर्व उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक निरंजन पंत ने वित्तीय व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
निरंजन पंत ने कहा कि वित्तीय प्रबंधन केवल बजट और लेखांकन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें योजना, बजट निर्माण, खरीद एवं व्यय प्रक्रिया, परिसंपत्ति प्रबंधन, आंतरिक नियंत्रण, लेखा परीक्षा और संसाधनों के प्रभावी उपयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने संस्थानों में वित्तीय निर्णयों को परिणाम और उपलब्धियों से जोड़ने पर जोर दिया।
उन्होंने मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के बदलते स्वरूप पर चर्चा करते हुए उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को **हिमालयी विषयों और हिमालय-केंद्रित अध्ययन के विशिष्ट संस्थान के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य करने का सुझाव दिया।
कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहानी ने व्याख्यान में सामने आए सुझावों को उपयोगी बताते हुए उन्हें संस्थागत स्तर पर लागू करने की दिशा में प्रयास करने की बात कही।
परिसर में शुरू हुआ ईवी चार्जिंग स्टेशन
कार्यक्रम के बाद विश्वविद्यालय परिसर में यूओयू और ईज़ी चार्ज (EZY Charge) के सहयोग से स्थापित ईवी चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया। इसका उद्देश्य परिसर में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण-अनुकूल और सतत परिवहन को प्रोत्साहित करना है।
विश्वविद्यालय की यह पहल हरित तकनीक, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सतत विकास की दिशा में एक और कदम के रूप में देखी जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हरिद्वार में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Uttrakhand_ मिशन 2027 के लिए भाजपा ने सभी 70 सीटों पर प्रभारी तैनात किए,, लिस्ट देखिए
बनभूलपुरा में कटिया कनेक्शन पर बड़ा एक्शन,108 जगह पकड़ी गयी बिजली चोरी_haldwani
अयोध्यापुरी से जनकपुरी तक धूमधाम से निकली प्रभु श्री राम जी की भव्य बारात_ हल्द्वानी
उत्तराखंड में अब बढ़ेगी ठंड,, 8 जिलों में बारिश और ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार