हल्द्वानी हादसे की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, आम जनता से अपील..


जनपद नैनीताल में हलद्वनी मुखानी क्षेत्र में 5 जनवरी को हुई सड़क दुर्घटना, जिसमें एक किशोर की मौत हो गई थी, की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। यह हादसा नगर के मध्य स्थित निर्माणाधीन सड़क पर कार्यदायी एजेंसी द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों के बिना गड्ढा खुला छोड़ दिए जाने और उसी मार्ग पर यातायात जारी रहने की स्थिति में हुआ था।
जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल विवेक राय को जांच अधिकारी नामित किया है। जांच का उद्देश्य दुर्घटना के कारणों, जिम्मेदारियों और किसी भी स्तर पर हुई लापरवाही की स्पष्ट पहचान करना है।
अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आम जनता से अपील की है कि जिन व्यक्तियों को इस दुर्घटना से संबंधित कोई जानकारी, तथ्य या साक्ष्य ज्ञात हों,चाहे वे प्रत्यक्षदर्शी हों या किसी भी रूप में जुड़े अथवा असंबद्ध हों,वे आगामी 07 दिनों के भीतर अपना मौखिक या लिखित बयान एवं उपलब्ध साक्ष्य उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्रशासन ने कहा है कि यह जांच पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ की जाएगी, ताकि घटना के लिए जिम्मेदार पक्षों की जवाबदेही तय हो सके और भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। किशोर की असमय मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी चंदन हॉस्पिटल ने जनहित में बड़ा फैसला किया..
कार जोन सर्विस सेंटर में भीषण आग लगी_haldwani,Video
Uttrakhand_ पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी,एनकाउन्टर में दोनों बदमाशों के पैर छलनी
IPS बने SP क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र, CM धामी और DGP दीपम सेठ ने कंधों पर सजाए सितारे
सरदार पटेल को नमन, नैनीताल पुलिस ने लिया एकता का संकल्प_एडीजी अंशुमान ने दिलाई शपथ