

उत्तराखंड में जनपद नैनीताल के लाल कुआं कोतवाली के निकटवर्ती क्षेत्र संजय नगर हाथीखाना में प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों के बीच हुए विवाद का मामला इतना गर्माया कि छोटे भाई के ससुराल से आए युवकों एवं स्थानीय परिजनों के बीच लाठी-डंडों से जबरदस्त मारपीट हो गई, जिसमें आधा दर्जन परिजन गंभीर रूप से जख्मी हो गए, घायलों का स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है, जबकि हल्द्वानी से आए युवक भी यहां से भागकर हल्द्वानी में ही अपना उपचार करा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां संजय नगर हाथीखाना क्षेत्र के निवासी नौशाद और दिलशाद नामक दो भाइयों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है शनिवार को छोटे भाई दिलशाद के हल्द्वानी निवासी ससुराली सुलहनामा कराने लालकुआं स्थित आवास में आए थे कि मामला सुलझने के बजाय बिगड़ता चला गया, परिणाम स्वरूप दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त मारपीट हो गई जिसमें मारपीट के दौरान फरमान उम्र 20 वर्ष, इरशाद खान उम्र 42 वर्ष, फिरदोश उम्र 40 वर्ष, अमान उम्र 18 वर्ष,महजबी उम्र 35 वर्ष सहित अन्य कई परिजन गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं लाकर उनका उपचार किया गया, वहीं जैसे ही मारपीट हुई प्रत्यक्षदर्शियों ने कोतवाली पुलिस को फोन कर दिया, मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियो को देखकर हल्द्वानी से आए युवक भागने लगे तथा हाथीखाना क्षेत्र में हड़कंप मच गया, देर शाम तक मामले की तहरीर स्थानीय कोतवाली में नहीं दी गई थी, जबकि घायलों को हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का तोहफा
DA 3% बढ़ा, चार महीने का एरियर भी मिलेगा_ दिवाली पर धामी सरकार का बड़ा तोहफा
धनतेरस-दिवाली पर सुरक्षा का हाईटेक पहरा, 233 CCTV कैमरों से हर हरकत पर नजर_haldwani
इंस्पिरेशन में ऐपण और रंगोली से बच्चों ने बिखेरी दीपावली की रौनक
जमीन बेच नहीं रही सरकार, लीज पर दे रही है’_कांग्रेस के आरोपों पर अजय भट्ट का जवाब