Ad

हल्द्वानी : रिहायशी इलाके में पहुंचा तेंदुआ,हमला कर दादा पोते को किया घायल,दहशत

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी – लालकुआं : हल्दूचौड़ की ग्राम पंचायत हल्दूचौड़ दोलिया के दौलिया नंबर 2 में शनिवार अपराह्न 4 बजे घर के पास ही खेत में एक तेंदुए ने हमला कर दादा और पोते को घायल कर दिया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

ADVERTISEMENTSAd


तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के जंगल से बाहर निकल कर रिहायशी इलाके में पहुंचे तेंदुए ने यहां निवासी दया कृष्ण चोपड़ा उम्र 65वर्ष व उनके पोते भूवित चोपड़ा उम्र 5वर्ष पर हमला कर दिया, आसपास के लोगों ने हो हल्ला कर दोनो को बमुश्किल तेंदुए के चुंगल से छुड़ाया तेंदुए के हमले से दोनों दादा पोते गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों में खलबली मच गई। घायलों को 108सेवा की मदद से हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी है।


तराई पूर्वी एवं तराई केंद्रीय प्रभाग के जंगलों के समीप बसे तमाम गांवों में पिछले कुछ दिनों से तेंदुओ की सक्रियता बढ़ती जा रही है। शनिवार को तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज से सटे दौलिया नंबर 2 में तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया पहुंच गया। तेंदुए की खेतों में चहलकदमी देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।


ग्रामीणों की मानें तो हमलावर तेंदुआ हमले के बाद आसपास में ही के खेतों में जाकर छिप गया। जानकारी के बाद वन विभाग की गस्ती टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने तेंदुए की निगरानी शुरू कर दी है। एसडीओ अनिल जोशी ने बताया कि तेंदुए के हमले में एक बच्चे समेत दो लोग घायल हुए हैं। टीम को निगरानी में लगाया गया है। जल्द ही तेंदुए को जंगल में छोड़ा जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *