Ad

लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव,ABVP प्रत्याशी अनिल बेलवाल ने मांगे वोट,छात्र-छात्राओं के हितों पर करेंगे फोकस

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआ के हल्दूचौड़ स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है कालेज परिसर का रण अब अलग अलग रंग में दिखाई दे रहा है ।

ADVERTISEMENTSAd

वही कालेज में पहली बार चुनाव लड़ रही एबीवीपी सीट पर परचम लहराने की जुगत में लग गई है छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी और एनएसयूआई दोनों ही स्टूडेंट्सो से अपने अपने पक्ष में वोट मांग रहे है।


बताते चलें कि लालकुआ के हल्दूचौड़ स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर राजनीति पारा सातवें आसमान पहुंच गया है प्रत्याशी अपने अपने लिए जोश से छात्र छात्राओं से संपर्क कर रहे है कालेज में चुनाव कोविड 19 के कारण 2 साल बाद हो रहे है जिससे छात्र छात्राओं में जोश देखने को मिल रहा है सभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए वोट मांग रहे। इधर एबीवीपी प्रत्याशी अनिल बेलवाल ने अपने समर्थकों के साथ कालेज परिसर में छात्र छात्राओं से जनसंपर्क किया और अपने पक्ष में वोट मांगे इस दौरान उनके समर्थकों ने उनके पक्ष में जमकर नारेबाजी की और स्टूडेंट्स से समर्थन मांगा ।

इस मौके पर एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल बेलवाल ने कहा कि उनके द्वारा जनसंपर्क लगातार जारी है उन्होंने कहा कि उन्हें कालेज के छात्र छात्राओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है उन्होंने कहा कि वह पिछले पांच साल से कालेज के छात्र छात्राओं कि लडाई लडते आ रहे इसलिए उनकी जीत पक्की है उन्होंने कहा कि अगर वह अध्यक्ष बनते है तो स्टूडेंट्सों कि हर छोटी बड़ी समस्याओं को उनके द्वारा दूर किया जायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *