Ad

गौला खनन सघर्ष समिति की हुंकार – जन आक्रोश रैली ..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआ के मोटाहल्दू चौराहे पर एक प्रदेश एक रॉयल्टी सहित विभिन्न मागों को लेकर गौला खनन संघर्ष सिमित के बैनर तले चल रहा धरना प्रदर्शन आज 10 वे दिन भी जारी रहा वही आन्दोलनकारियों ने प्रर्दशन और तेज करते कल बुधवार को हल्दूवानी लालकुआ पूर्ण रूप से बंद का ऐलान किया है।

ADVERTISEMENTSAd


बताते चलें कि एक प्रदेश एक रॉयल्टी कि मांग को लेकर गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले खनन व्यवसायियों का लालकुआ के मोटाहल्दू में धरना प्रदर्शन 10 वें दिन भी जारी रहा प्रदर्शनकारियों ने कल बुधवार को हल्दूवानी लालकुआ को पूर्ण रूप से बंद करने का ऐलान किया है।


इस दौरान धरने पर बैठे खनन व्यवसायियों ने कहा कि रॉयल्टी की दरें कम करने के साथ-साथ परिवहन विभाग द्वारा जीपीएस सिस्टम लगाने के लिए मोटी रकम साढ़े 7 हजार रुपए निर्धारित कर दी है, जबकि बाजार में जीपीएस सिस्टम 12 सौ से 15 सौ तक का लगाया जा रहा है। इसके अलावा परिवहन विभाग द्वारा पूर्व में गाड़ियों की फिटनेस 14 सौ रुपये में की जा रही थी, वही फिटनेस अब 14 हजार 5 सौ रुपये में की जा रही है जिसके चलते 90 हजार रुपए अधिक खर्च उन पर पड़ रहा है।


उन्होंने कहा कि उनका व्यवसाय सरकार की इन गलत नीतियों के चलते पूरी तरह अब चौपट हो चुका है उन्होंने कहा कि हजारों खनन कारोबारियों के आगे रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है तथा सरकार को भी कारोड़ो के राजस्व का नुकसान हो रहा है उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अभिलंब उनकी मांगों पर सरकार ने सुध नहीं ली तो खनन कारोबारी उग्र आंदोलन करने को विवश हो जाएंगे।


उन्होंने कहा कि बुधवार को क्षेत्र के सैकड़ों खनन व्यवसाई अपनी विभिन्न ज्वलंत मांगों को लेकर लालकुआ के शहीद स्मारक से हल्द्वानी में जुलूस निकालकर जबरदस्त प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *