कुमाऊं विश्वविद्यालय की कृतिका की शानदार उपलब्धि, JRF परीक्षा में देशभर में चमका नाम


उत्तराखण्ड में भीमताल के जे.सी.बोस जैव प्रौद्योगिकी विभाग की कृतिका साह ने CSIR-UGC NET JRF परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि पर सभी उन्हें बधाई प्रेषित कर रहे हैं।
भीमताल स्थित कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जे.सी.बोस जैव प्रौद्योगिकी विभाग(Biotechnology)विभाग की शोध छात्रा कृतिका साह ने CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा में Junior Research Fellowship(JRF)प्राप्त कर विभाग एवं विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। कृतिका साह ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया 68वीं रैंक हासिल की है। CSIR-UGC NET June 2026 के परिणाम हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित किए गए।
डॉ.वीना पांडे के निर्देशन में कृतिका शोध कार्य कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विभाग के शिक्षकों एवं सहपाठियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




फायरिंग कांड पर हाईकोर्ट सख्त, कानून-व्यवस्था के सवाल पर मामला बना PIL
लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों का सैलाब, नैनीताल-कैंचीधाम की सड़कें जाम
Watch : वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम_ नैनीताल-कैंचीधाम में जाम ही जाम,पयर्टक फंसे..
नैनीताल हनीमून का सफर बन गया आखिरी सफर_ डंपर से टकराई स्कॉर्पियो, मौत..
नहर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा था नन्हा तेंदुआ , ग्रामीणों ने बढ़ाया मदद का हाथ..मां से मिलाया