JEE Mains-2 में इंस्पिरेशन के छात्रों ने मारी बाज़ी, सर्वज्ञ और सार्थक चमके..


काठगोदाम
इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, काठगोदाम के छात्रों ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। JEE Mains-2 परीक्षा में विद्यालय के मेधावी छात्र सर्वज्ञ श्रीवास्तव ने 99.2414 पर्सेंटाइल हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे स्कूल का नाम रोशन किया है।
इसी कड़ी में छात्र सार्थक रावत ने भी 96.2460 पर्सेंटाइल के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए JEE Mains-2 के लिए सफलतापूर्वक क्वालिफाई किया है।
सर्वज्ञ श्रीवास्तव की खास बात यह है कि वे केवल पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि वाद-विवाद जैसी सह-शैक्षिक गतिविधियों में भी हमेशा आगे रहे हैं। उनकी बहुमुखी प्रतिभा अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन रही है।
इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन में खुशी की लहर है। निदेशक डॉ. दीपक बलूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बलूटिया, आयुषी बलूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा और अकादमिक कोऑर्डिनेटर मनमोहन जोशी समेत पूरे स्टाफ ने दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
साथ ही, दोनों विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए विशेष बधाई दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..