कालाढूंगी में तेज़ कार ने ठेले के परखच्चे उड़ाए, युवक को मार डाला


Nainital – कालाढूंगी। रामनगर रोड में नयागांव वन विभाग के चैक पोस्ट के समीप सड़क किनारे ठेला लगाने वाले दुकानदार युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। ठेले के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर कालाढूंगी अस्पताल पहुंचे परिजनों की चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला उधमसिंह नगर के बरहैनी (जबरान) निवासी पंजा सिंह का 18 वर्षीय बेटा अभिषेक सिंह नयागांव वन विभाग के चैक पोस्ट के समीप बेल के जूस का ठेला लगाता था।
सोमवार को भी वह ठेले पर ग्राहक का इंतजार कर रहा था। तभी दोपहर करीब पौने दो बजे कालाढूंगी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार (यूके 04एक्यू 8017) सामने चल रही दूसरी कार को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ठेले में जा घुसी। ठेले के परखच्चे उड़ाते हुए कार पेड़ से जा टकराई।
हादसे में ठेले पर खड़े अभिषेक को गंभीर चोट आई। राहगीरों ने उसे सीएचसी कालाढूंगी पहुंचाया। लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि शव को पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। कार को कब्जे में लेकर फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update