बच्चों की प्यास बुझाने के साथ भविष्य संवारने की पहल..haldwani


हल्द्वानी। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नैनीताल बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारियों ने एक सराहनीय पहल की। रामपुर रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं समताश्रम, मुंगली गार्डन में बच्चों के लिए Voltas का वाटर डिस्पेंसर (कूलर कम फ्रिज) भेंट किया, जिससे विद्यार्थियों को अब स्वच्छ और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर नैनीताल बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी एम.सी. पंत ने बताया कि वे और उनके साथी अपनी बचत से हर वर्ष किसी न किसी सामाजिक कार्य में योगदान देकर समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए उन्हें जिम्मेदार, संस्कारी और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को लेखन सामग्री, पेंसिल बॉक्स, जलपान और मिष्ठा भी वितरित किया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी अतिथियों का स्वागत किया, जिसकी सभी ने सराहना की।
अंत में श्री एम.सी. पंत ने विद्यालय परिवार और अपने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुश्री ज्योति साह ने भी सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस सहयोग को बच्चों के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस मौके पर नैनीताल बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी जी.सी. पाटनी, जी.एस. नेगी, दिग्विजय पाण्डेय, संजीव जोशी, एम.एम. पंत, के.सी. जोशी, राजपाल, राजीव साह, के.एन. भट्ट, एम.सी. पाण्डेय और अचल जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




CM धामी का बहनों को बड़ा तोहफा_ रक्षाबंधन पर रोडवेज की बसों में 2 दिन फ्री Travel..
अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…
प्रेमी को ट्रक में डालकर जला दिया, खतरनाक मर्डर का एक महीने बाद राज़ खुला ..
उत्तराखंड_हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचक गया, 4 लोगों की मौत
सड़क से सोलर तक, पानी से पढ़ाई तक_सौड़ में विधायक और अधिकारी एक्टिव मोड में..