त्योहारों के सीज़न में रेलवे देने जा रहा लोगों को बड़ी खुशखबरी..जल्द शुरू होंगी यह ट्रेने: काठगोदाम स्टेशन

हल्द्वानी-काठगोदाम/नैनीताल 14.10.2020 GKM NEWS रेलवे बोर्ड ने त्योहारी सीजन के लिए विशेष नई ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। और उनका संचालन भी लगभग 20 अक्टूबर के बाद शुरू होगा। वही पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल में हावड़ा काठगोदाम बाग एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन संचालन करने की अनुमति दी है।
जिसके लिए रेलवे ने तैयारी करते हुए इन ट्रेनों के पुराने नियमित समय सारणी के अनुसार उपरोक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व रामनगर बांद्रा स्पेशल ट्रेन को भी संचालन की अनुमति मिली है और आज रेलवे द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार हावड़ा काठगोदाम बाग एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन और रामनगर आगरा फोर्ट विशेष साप्ताहिक ट्रेन के 20 अक्टूबर के बाद संचालन की सम्भावना है।
कुमाऊं मंडल के पहाड़ों में रहने वाले लोग लंबे समय से रेल गाड़ियों के संचालन का इंतजार कर रहे थे लॉकडाउन के बाद अब फिर से ट्रेनों का संचालन होने से व्यापार व आर्थिक गतिविधियां बढेंगी साथ ही लोग अपनी जरूरत का काम करने के लिए रेल यातायात का भी लाभ ले सकेंगे।
बाइट- चयन राय, स्टेशन अधीक्षक






लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज : 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच..
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
राजकीय प्रोफेशनल कॉलेज, बनास पैठाणी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का नया अध्ययन केंद्र शुरू
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि_17 दिन में परीक्षा परिणाम, प्रवेश बढ़कर 48,444…
रेखा को सड़क से उठाकर मंत्री बनवाया” पति गिरधारी ने कहा 210 करोड़ की हेराफेरी की है…