GKM NEWS की खबर का हुआ असर, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी.. किया चोरी का खुलासा.. चार गिरफ्तार

काशीपुर उधम सिंह नगर 14.10.2020 GKM NEWS काशीपुर पुलिस ने बीते दिनों बन्द पड़े मकान में लाखों की चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी में लिप्त चार चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है वहीं चोरी में लिप्त अन्य तीन चोर अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के कब्जे से चोरी गया घरेलू सामान भी बरामद किया है।
काशीपुर के पुलिस ने बीते दिनों एक घर में हुई चोरी की घटना मे लिप्त चार चोरोंं को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जिसमे पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में युवकों ने अपना नाम सलमान शमीम बिलाल और हैदर बताया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस को हजारों रुपए का सामान बरामद हुआ है।
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि खुलासे से पूर्व पुलिस ने क्षेत्र के दर्जनों सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जिसके बाद पुलिस को चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना में लिप्त अभी अन्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं जिन्हें पुलिस ने जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है।
बाइट : सतीश चंद्र कापड़ी …………….. एसएसआई, कोतवाली काशीपुर






लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता
SIR-2026 Nainital/haldwani_ 2.35 लाख नोटिस, 69 हजार से ज्यादा मामलों की सुनवाई पूरी