हल्द्वानी में प्रभात फेरी से शुरू हुआ आजादी का जश्न, मेयर गजराज ने किया ध्वजारोहण


हल्द्वानी-काठगोदाम : स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त का मौका हर साल खास होता है लेकिन इस बार हल्द्वानी शहर देशभक्ति के अलग ही रंग में नजर आया। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने शहर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 6:30 बजे डीके पार्क, पटेल चौक से प्रभात फेरी के साथ हुई। देशभक्ति के नारों के बीच निकली प्रभात फेरी शहीद चौक बाजार क्षेत्र, वार्ड नंबर 16 में जाकर समाप्त हुई। इसके बाद शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थापित महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
सुबह 9 बजे नगर निगम परिसर में महापौर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद एमबीपीजी कॉलेज, नैनीताल रोड में ध्वजारोहण, मार्चपास्ट की सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संबोधन हुआ। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में जोश भर दिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने नगर निगम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानितकिया।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, शहर के नागरिक और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेने का अवसर है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी शहर की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य हल्द्वानी-काठगोदाम को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से युक्त विकसित शहर बनाना है। इसके लिए नगर निगम के साथ शहर की जनता और स्कूलों की भागीदारी भी जरूरी है।
महापौर ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और बलिदान से देश की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी में प्रभात फेरी से शुरू हुआ आजादी का जश्न, मेयर गजराज ने किया ध्वजारोहण
Nainital_एक साल में भी नहीं हुआ लोअर माल रोड का इलाज! अब सड़क पर आमरण अनशन..
Nainital_ 8 पुलिस अफसरों को सिल्वर डिस्क..
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या
चोरगलिया में CM धामी ने सुनी जनता की बात, 9.93 करोड़ का शेर नाला ब्रिज जनता को समर्पित