Nainital_एक साल में भी नहीं हुआ लोअर माल रोड का इलाज! अब सड़क पर आमरण अनशन..


उत्तराखंड में नैनीताल की अति महत्वपूर्ण लोवर मालरोड़ के ट्रीटमेंट कार्य में हो रही देरी से नाराज माँ नयनादेवी व्यापार मंडल अध्यक्ष पुनीत टण्डन सड़क पर ही आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उनका कहना था कि सड़क रिपेयर में एक वर्ष का समय लगने के बावजूद ये नहीं बनी जिससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को समस्या हो रही है।

उन्होंने शासन-प्रशासन को दो-टूक चेतावनी देते हुए कहा कि जबतक इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं होती, वह धरने से नहीं उठेंगे।
नैनीताल की ध्वस्त लोवर मॉलरोड के समीप धरने पर बैठे पुनीत टंडन ने कहा कि लोअर मॉलरोड लंबे समय से बंद है, जिसके कारण नैनीताल की यातायात व्यवस्था के साथ पर्यटन पर सीधा असर पड़ रहा है। मॉलरोड पर बढ़ रही दरारों को लेकर भी गंभीर चिंता जताते हुए पुनीत ने कहा कि “अगर मॉल रोड ढही तो मैं तालाब में कूद जाऊंगा।
नैनीताल की सबसे महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल मॉलरोड की सुरक्षा के साथ किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए” उन्होंने निर्माण कार्य में देरी के कारणों को सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि व्यापारियों और नैनीताल की जनता को यह जानने का अधिकार है कि सड़क का काम कब तक पूरा होगा और इसमें देरी के लिए जिम्मेदार कौन है। उन्होंने पूरे कार्य की पारदर्शी जांच और खर्च का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग की।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




टीचर दो’ की गूंज पहुंची सिस्टम तक, छात्राओं के प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने भरे 7 पद
राहुल गांधी FIR पर हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत..
रानीबाग के चित्रेश्वर धाम में कथित अतिक्रमण पर पहाड़ी समाज मुखर, आंदोलन की चेतावनी
हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद की आंच कर्नाटक में_BJP प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य पर FIR..
Uttrakhand_Cctv ने राज़ खोला_नौकर ने किया मालकिन का मर्डर