2027 की तैयारी, कुमाऊं में BJP ने शुरू किया मिशन-थ्री!


हल्द्वानी/नैनीताल,
उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कुमाऊं में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। रविवार को लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के गौलापार-चोरगलिया स्थित नंधौरगढ़ रिसॉर्ट में नैनीताल-ऊधम सिंह नगर और अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक हुई।
बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार और संगठन के समन्वय को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया। भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का लक्ष्य दोहराया।
बूथ स्तर तक पहुंचेगा सरकार की योजनाओं का संदेश
बैठक में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के सांसदों, विधायकों और जिलाध्यक्षों के साथ आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को हर बूथ तक पहुंचाने, जनता को उनके लाभ की जानकारी देने और विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे कथित भ्रम को दूर करने की रणनीति पर भी मंथन किया गया।
भाजपा ने संगठनात्मक समायोजन और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को लेकर भी जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए। नेताओं ने बूथ स्तर तक सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा पार्टी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने पर जोर दिया।
बड़े नेताओं की मौजूदगी में चुनावी रणनीति पर मंथन
अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र की बैठक में सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पांचों जिलों के जिलाध्यक्ष और विधानसभा क्षेत्र के विधायक शामिल हुए। वहीं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र की बैठक में सांसद अजय भट्ट, तीनों जिलाध्यक्षों और सभी विधायकों ने हिस्सा लिया।
बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, राम सिंह कैड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत और डीडीहाट विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल भी मौजूद रहे।
दोनों लोकसभा क्षेत्रों की बैठकों का संचालन प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल ने किया।
उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ बैठक का समापन किया गया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




2027 की तैयारी, कुमाऊं में BJP ने शुरू किया मिशन-थ्री!
हल्द्वानी में प्रभात फेरी से शुरू हुआ आजादी का जश्न, मेयर गजराज ने किया ध्वजारोहण
Nainital_एक साल में भी नहीं हुआ लोअर माल रोड का इलाज! अब सड़क पर आमरण अनशन..
Nainital_ 8 पुलिस अफसरों को सिल्वर डिस्क..
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या