उत्तराखंड : धर्मनगरी में अधर्म, बेटों ने पीट-पीट कर पिता को मारा फिर जला दिया..


उत्तराखंड : रिश्तो को तार-तार कर देने वाली खबर है। कलयुगी बेटों ने अपने ही पिता को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
मामला धर्मनगरी हरिद्वार से है। हरिद्वार स्थित सिडकुल थाना क्षेत्र में एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां झगड़े के दौरान बेटों ने ही बैट से पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। रात में ही चोरी से वाहन में शव को बिजनौर में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। सुबह इसकी सूचना मिली तो पुलिस ने पड़ताल शुरू की। मामले में मकान मालिक की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में बिजनौर रवाना की गई है।
घटना रविवार की देर रात कीबताई जा रही है। जब रावली महदूद में किराए पर रहने वाले अशोक कुमार और उनके बेटे सचिन शिवम के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि बेटों ने क्रिकेट खेलने वाले बैट से अपने पिता के सिर पर कई बार किया जिससे लहूलुहान होकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों मकान मालिक को पिता के घायल होने की बात कह कर अस्पताल ले जाने की जानकारी देते हुए शव को रात में ही वाहन में ले गए और सोमवार की सुबह बिजनौर में अपने गांव में पहुंचते ही चोरी छिपे अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सोमवार की सुबह इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल की तो मकान के अंदर खून पड़ा मिला और मौके से घटना में प्रयुक्त बैट बरामद हुए।
पूछताछ करने पर पता चला कि पिता पुत्रों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। रविवार की रात भी झगड़ा हुआ था। जिसके बाद बेटों ने पिता की बैट से पीटकर हत्या कर दी। मामले में मकान मालिक सुनील धनगर की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। धरपकड़ के लिए एक टीम बिजनौर भेजी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक व्याख्यान अब हर रविवार दूरदर्शन उत्तराखण्ड पर
सड़क हादसे में घायल व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने CPU के रोहित और औसाफ़_Video
45 फुट का रावण और सूर्पनखा का अभिनय बनेगा खास आकर्षण_शीशमहल में
Delhi CJP Protest_बिना वजह हिरासत में न लें, मेट्रो – रेल इंटरनेट चालू करो_ सुप्रीम कोर्ट
वीकेंड पर कैंची धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस