Ad

हेलंग घटना में हाइकोर्ट अधिवक्ता और वरिष्ठ पत्रकार वाली यू.के.डी.की जांच टीम ने रिपोर्ट हाई कमान को सौंपी,देखिए क्या है रिपोर्ट में…

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में जोशीमठ के हेलंग में हुई घटना के बाद यू.के.डी.की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने जांच कर रिपोर्ट हाई कमान को सौंप दी है। टीम ने जिला प्रशासन को कठघरे में खड़ा कर सेवानिवृत्त जज से जांच कराने और सजाभोगी निर्दोषों को मुआवजा देने की बात कही है।

ADVERTISEMENTSAd


15 जुलाई 2022 को हेलंग में हुई घटना के बाद जगह जगह प्रदर्शन और आंदोलन हुए थे। इसी बीच उत्तराखंड क्रांति दल(यू.के.डी.)ने एक फैक्ट फाइंडिंग टीम बनाकर मामले की गहराई से जांच कराने की तैयारी की थी। इसके लिए दो सदस्यीय टीम बनाई गई थी, जिसमें उच्च न्यायालय के अधिवक्ता डी.के.जोशी और वरिष्ठ पत्रकार रमेश पाण्डे को फैक्ट फाइंडिंग के लिए 24 जुलाई को भेजा गया। टीम ने लौटकर रिपोर्ट यू.के.डी.के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह एरी को सौंप दी। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि गोपेश्वर जिला प्रशासन ने नियमों को ताक में रखकर टी.एच.डी.सी.को खेल मैदान बनाने की अनुमति दी है।

आरोप लगाया कि इस अनुमति में कई खामियां हैं, इसलिए इसकी जांच उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज व उनकी टीम से कराई जाए। अधिवक्ता डी.के.जोशी ने ये भी कहा कि उक्त मैदान को वापस उसके हाल में लाया जाए क्योंकि गौचर पनघट की जमीन को दूसरे कामों के लिए इस्तेमान नहीं किया जा सकता। अधिवक्ता जोशी ने ये भी कहा कि जिन महिलाओं और बच्चों को बिना बात के कस्टडी में रखा गया था, उन्हें सरकार मुआवजा दे।

वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *