

उत्तराखंड के चंपावत जिले में एसडीएम सदर अनिल चन्याल लापता हो गए हैं। सोमवार को चंपावत कोतवाली में उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। एसडीएम के अचानक लापता होने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

एसपी देवेन्द्र पींचा ने बताया कि उनके सरकारी और निजी वाहन घर में ही खड़े मिले हैं। वे सुबह ऑफिस के लिए निकले थे। लेकिन नहीं पहुंचे। उनके काफी लंबे समय तक ऑफिस न पहुंचने और कोई संपर्क न होने पर उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई है। वहीं, उनकी खोज के लिए पुलिस प्रशासन की तीन टीमें लगी हैं।
चंपावत जिले में तैनात एसडीएम अनिल चन्याल सरकारी आवास से कही चले गए है।उनका सरकारी मोबाइल वो छोड़ गए है जबकि निजी नबर बंद आ रहा है।मामले की सूचना आने पर कमिश्नर कुमाऊं ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम चंपावत से फोन पर भी बात की है।
जानकारी के मुताबिक आज सुबह उनके स्टाफ ने ड्यूटी पर जाने से पहले एसडीएम को लेने पहुंचे तो एसडीएम नही मिले थे। बीते दो दिनों लगातार अवकाश था।मामले की गंभीरता को देखते हुए कमिश्नर कुमाऊं दीपक रावत ने डीएम चंपावत को सर्विलांस की मदद लेने व सीसीटीवी कैमरे चेक कराने के निर्देश दिए है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




अब ऑनलाइन खतौनी खारिज नहीं होगी..DM रयाल
नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video