

उत्तराखंड के नैनीताल में आज वैब सीरीज की शूटिंग हुई जिसमें प्रभुदेवा की बेटी सामंथा समेत स्थानीय बच्चों ने भी अपनी भूमिका निभाई। बॉलीवुड कलाकार वरुण धवन भी फ़िल्म में जल्द अपना रोल अदा करेंगे।

नैनीताल शहर, भीमताल और रामगढ़ में एक वैब सीरीज की शूटिंग चल रही है। इस फ़िल्म में बॉलीवुड के कलाकार वरुण धवन और एक्टर सामंथा देवा मुख्य रोल निभा रहे हैं। बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों नैनीताल में हैं। बुधवार शाम को सामंथा नैनीताल के बड़ा बाजार क्षेत्र में खरीदारी करती दिखीं थी। सामंथा के प्रशंसकों ने उन्हे पहचान लिया और उसके बाद उनके कुछ वीडियो भी सामने आए।

सामंथा अपनी आगामी वैब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग के सिलसिले में नैनीताल पहुंची हैं। नैनीताल के अलावा वैब सीरीज की शूटिंग भीमताल और रामगढ़ क्षेत्र में भी हो रही है। वैब सीरीज में बतौर हीरो वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। यह पूरी कहानी एक अमेरिकी वैब सीरीज का सीक्वल है, जिसमें बॉलीवुड हीरो वरुण धवन एक जासूस की भूमिका निभा रहे हैं।
वरुण भी कुछ दिनों में नैनीताल में हो रही शूटिंग में अपना रोल अदा करेंगे। सामंथा के ‘द फैमिली मैन’ वैब सीरीज में दमदार अभिनय के बाद उसकी डिमांड बॉलीवुड में अचानक बढ़ गई। बताया जा रहा है कि सामंथा कलाकार और डांसर प्रभु देवा कि बेटी हैं। बुधवार को फ़िल्म की शूटिंग मल्लीताल की तल्ली बाजार और कमेटी लाइन में हुई जहां सामंथा का रोल शूट किया गया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




शासन ने अहमद नदीम को सौंपा नैनीताल जिले का चार्ज
अंकिता भंडारी केस के अधिवक्ता को धमकी, ‘पहले एक्सीडेंट फिर हमला’ वाले खत से हड़कंप
ज्योलिकोट पर हाईकोर्ट गंभीर, मुख्य सचिव से हालकनामा मांगा_ पेशी जारी रहेगी..
आकाश ने लॉन्च किया ANTHE 2026, छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप और ₹2.5 करोड़ के कैश प्राइज
नैनीताल – हाईकोर्ट मार्ग में पेड़ गिरने से मोटरमार्ग हुआ बाधित