

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील में बादल फटने से पीस्ता नदी का जल स्तर बढ़ गया। जानकारी के अनुसार यहां कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं बताया जा रहा है कि इसमें सेना के 23 जवान भी अभी तक लापता है।

इन जवानों के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। दरअसल, चुंगथांग बांध से पानी छोड़ने के कारण नीचे के इलाकों में जल स्तर बढ़ा है। इसके चलते सिंगतम के पास बारदांग में खड़ा सेना का वाहन डूब गया। इसके अलावा 23 सैन्य जवानों के भी लापता होने की खबर है।

उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आ गई. सेना के 23 जवान लापता होने की खबर है. प्रशासन ने आसपास लोगों से सतर्क रहने के लिए करा गया है. तलाशी अभियान जारी है. हादसे में घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं.
बादल फटने के बाद बाढ़ जैसी स्थिति पैदा होने पर मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सिंगतम पहुंचे और यहां उन्होंने स्थिति का का जायजा लिया।
गुवाहाटी में रक्षा PRO ने कहा, ‘उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बाढ़ आ गई. 23 जवान लापता हैं. चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया. इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए. सेना के 23 जवानों के लापता होने और 41 गाड़ियों के कीचड़ में डूबे होने की खबर है।
उत्तरी सिक्किम में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। घाटी में कुछ सैन्य प्रतिष्ठान प्रभावित हुए हैं। इस दौरान सेना का 23 जवान लापता है। उनके पानी के बहाव में बहने की आशंका है। वहीं कई लोगों के घर और वाहन कीचड़ में डूब गए हैं। सेना के जवानों का तलाश शुरू कर दी गई है। वहीं भारी बारिश और बाढ़ से सिक्किम के अधिकांश जिलों में तबाही मची है। सड़कें, बांध, पुल सभी को भारी नुकसान हुआ है। त्रिपुरा में कल रात से लगातार भारी बारिश जारी है। तिस्ता नदी का जलस्तर एक रात में खतरनाक स्तर पर पहुंचने से हड़कंप मच गया है। रक्षा पीआरओ ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके कारण सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक बादल फटने से पूरे राज्य में तबाही मच गई है। नदी, नालियों में कीचड़ जम जाने से पानी निकास बंद हो गया है और नतीजा यह है कि पानी इलाकों में भरने लगा है।
चंगथांग बांध को नुकसान
गंगटोक और पाक्योंग जिलों के सिंगतम और रंगपो शहरों जैसे निचले इलाकों में भारी तबाही मची है। सिक्किम के चुंगथांग में बांध को नुकसान हुआ है, जिसके बाद अचानक पानी भी ओवरफ्लो हो रहा है। तीस्ता नदी में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


दिवाली पर उल्लू की सुरक्षा कड़ी, कुमाऊं के जंगलों में वन विभाग की गश्त तेज़
आरोपी की निशानदेही पर..15 दिन से लापता अधिवक्ता का शव खाई मिला, लोगों में भारी आक्रोश
केदारताल में गुम हुए आठ ट्रैकर, 6 दिन से तलाश जारी_परिजनों की बढ़ी बेचैनी
पार्षद प्रीति आर्या ने PWD कार्यालय का घेराव किया, तालाबंदी की चेतावनी
‘वन्दे मातरम्’ के 150 साल का उत्सव, देशभक्ति के रंग में रंगा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय