

उत्तराखंड के रानीखेत से इस वक्त बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। अंधड़ से गिरे विशालकाय पेड़ की चपेट में कई लोगों के आने की सूचना आ रही है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीखेत में आज दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया तेज हवाओं के साथ अंधड़ के चलते रानीखेत के कई इलाकों में अंधड़ की चपेट में आकर पेड़ गिरने की सूचना आ रही है।खिरखेत के पास पेड़ गिरने से एक बालिका घायल हो गई जिसे जिला पंचायत नीरज तिवारी और दीप तिवारी अपने वाहन से इलाज केलिए चिकित्सालय लेकर आए। कालिका के पास भी पेड़ गिरने से अल्मोड़ा मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही बंद हो गयी।
वहीं कैंट स्कूल के नजदीक एक मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई छोटी दुकानें और फड़ लगे हुए हैं। आज करीब दोपहर 2:00 बजे अचानक तेज अंधड़ चलने लगा जिसके चलते जर्जर हालत में लगा पुराना विशालकाय पेड़ तेज झोंकेदार हवाओं की चपेट में आकर मेले की दुकान पर जा गिरा।
विशालकाय पेड़ की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को रानीखेत के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल संजू देवन पुत्र रामचंद्र उम्र 48 वर्ष निवासी रामपुर मसवासी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। वही 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
गंभीर रूप से घायलों में राजपाल, कमरुल खान, राजकुमार और नबी अहमद है। घायलों में 15 वर्षीय कृष्णा पुत्र रामसिंह निवासी बमसू की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। अन्य घायलों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है गंभीर रूप से घायलों को हल्द्वानी रेफर किया जा रहा है। घटना की सूचना प्राप्त होने पर प्रशासन द्वारा घायलों का हाल-चाल लिया गया वहीं गंभीर रूप से घायलों के लिए उचित इलाज के लिए प्रबंध किया जा रहा है। वही रानीखेत एसडीएम वरुणा अग्रवाल ने हादसे में हताहत हुए लोगों के परिजनों के लिए मुआवज़े की बात कही है।
खबर अपडेट हो रही है



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_सात साल की शादी, संतान न होने से बढ़ती गई दूरियां, पति ने फांसी लगा ली..
उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल_ IAS – PCS के तबादले
NGT सदस्य सचिव का बड़ा निर्देश, नैनीझील को फीड करने वाली वॉटर बॉडी होंगी खाली
Haldwani – शराब की दुकान में भड़की आग, करोड़ों की बोतलें खाक..Video
बड़ा हादसा : अलकनंदा में गिरी इनोवा, तीन की मौत_लापता लोगों की तलाश जारी