राशन कार्ड बचाना है तो 15 नवंबर से पहले यह काम जरूर करें

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल/ हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी सूचना है। सभी राशन कार्ड धारकों को अपने कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी 15 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरी करानी होगी। विभाग ने इसके लिए उपभोक्ताओं को अंतिम मौका दिया है।

जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि निर्धारित समय सीमा तक ई-केवाईसी पूरी नहीं कराने पर शासन के निर्देशों के अनुसार संबंधित राशन कार्ड या उसमें दर्ज यूनिट निरस्त की जा सकती है। इसकी जिम्मेदारी संबंधित राशन कार्ड धारक की होगी।

कहां और कैसे कराएं ई-केवाईसी?

राशन कार्ड धारक उत्तराखंड में किसी भी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर उपलब्ध ई-पॉस मशीन के माध्यम से अपने परिवार के सभी दर्ज सदस्यों की ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा ‘मेरा ई-केवाईसी’ मोबाइल ऐप के जरिए भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

इसलिए राशन कार्ड धारक अंतिम तारीख का इंतजार न करें और 15 नवंबर से पहले परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी जरूर पूरी करा लें, ताकि राशन कार्ड से जुड़ी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *