हल्द्वानी बेस अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर भड़के सांसद अजय भट्ट


हल्द्वानी। नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शनिवार को हल्द्वानी के बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में मिली अव्यवस्थाओं पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने अस्पताल की साफ-सफाई, चिकित्सा मशीनों के रखरखाव और मरीजों के तीमारदारों को हो रही परेशानियों का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
समस्याओं के समाधान के लिए सांसद ने मौके पर ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल से फोन पर बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को इलाज के दौरान अनावश्यक परेशानी न हो और साफ-सफाई सहित सभी जरूरी व्यवस्थाएं बेहतर रखी जाएं।
सांसद ने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं मिलना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाओं में सुधार और मरीजों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देना होगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी बेस अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर भड़के सांसद अजय भट्ट
राशन कार्ड बचाना है तो 15 नवंबर से पहले यह काम जरूर करें
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, कार डिवाइडर से टकराकर पलटी_दो की मौत..Video
अंकिता केस में फिर गरमाया VIP ऐंगल! उर्मिला सनावर का दावा_सरकार गिराना चाहते हैं ये लोग
हल्द्वानी व्यापार मंडल में पहली बार बनी महिला टीम_ रेनू टंडन को कमान,प्रेमा बिष्ट बनीं महामंत्री