वन विभाग में नए रेंजर के आते ही लाखों की कीमत का अवैध लीसा जप्त,जानिए क्या है मामला…


उत्तराखंड के नैनीताल में वनविभाग की टीम ने उत्तर प्रदेश के नंबर वाले ट्रक से अवैध रूप से लाया जा रहा 312 टिन बिरोजा जप्त किया है । मनोरा वनरेंज के नवनियुक्त रेंज अधिकारी(आर.ओ.)मुकुल शर्मा की सूझ बूझ के चलते वनविभाग को ये कामयाबी मिली है ।
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में पाए जाने वाले चीड़ के पेड़ से निकलने वाले बहुमूल्य लीसे को छानकर बिरोजा बनाया जाता है ।

इस बिरोजा से पेंट, तारपीन तेल, चूड़ी समेत कई चीजें बनाई जाती हैं । इसके वेस्ट से सड़क में बिछाया जाने वाला कोलतार भी बनाया जाता है । भवाली रेंज से हाल ही में ट्रांसफर होकर मनोरा रेंज में आए आर.ओ.मुकुल शर्मा ने बताया कि डी.एफ.ओ. बीजू लाल टी.आर.के नेतृत्व में इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया । आज मुखबिर से लीसा आने की सूचना मिली थी । इसके बाद विभाग के कर्मचारियों के साथ इंतजार करने पर संबंधित ट्रक संख्या यू.पी.25 ई.टी.3327 हलद्वानी रोड में भुजीयघाट क्षेत्र में पकड़ा गया । ट्रक में प्रथम दृष्टया तो कुछ नजर नहीं आया, लेकिन हर संभावना को तलाशते हुए जब वन विभाग के कर्मचारियों ने ट्रक की सघन चैकिंग ली तो उसमें छुपाकर रखे गए 312 टिन बिरोजा मिला । इसकी बाजार में कीमत लगभग 15 लाख बताई जा रही है ।

ट्रक की तलाशी के दौरान ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया । टीम में आर.ओ.के साथ चंद्रशेखर भट्ट, राजेंद्र करायत, सुरेश चंद्र जोशी, राजू जोशी, संजय सिंह, मनोज सिंह, डूंगर सिंह और महेश सिंह सामिल थे ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
हाईकोर्ट- बीमारी आपने दी है, इलाज भी आप करेंगे_कुमाऊं में टैस्टिंग लैब पर जल्दी करें