किसान मेले में ज्ञान का उजाला, UOU ने शिक्षा से जोड़ा गांव का भविष्य

ख़बर शेयर करें

किसान मेले में शिक्षा का मेला, UOU ने खोले तरक्की के रास्ते

हल्द्वानी,
अखिल भारतीय किसान मेले में इस बार खेती-किसानी के साथ शिक्षा और भविष्य की संभावनाओं की भी चर्चा हुई। पंतनगर में आयोजित मेले में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU), हल्द्वानी ने विशेष प्रचार-प्रसार कार्यक्रम और निःशुल्क पुस्तक मेले का आयोजन कर ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की पहल की।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में माननीय राज्यपाल एवं कुलाधिपति ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस दौरान उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी भी मौजूद रहे। कुलपति ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को विश्वविद्यालय की पुस्तकें भेंट कीं और विश्वविद्यालय के स्टॉल का उद्घाटन किया।

कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल शहरों तक उच्च शिक्षा सीमित रखना नहीं, बल्कि राज्य के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं तक शिक्षा के अवसर पहुंचाना है। ऐसे आयोजन उन विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई राह खोलते हैं, जो किसी कारणवश नियमित रूप से कॉलेज नहीं जा पाते।

मेले में विभिन्न गांवों से पहुंचे किसानों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों, पाठ्यक्रमों और मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली की जानकारी दी गई। निःशुल्क पुस्तक वितरण के माध्यम से प्रतिभागियों को उपयोगी अध्ययन सामग्री से भी जोड़ा गया।

कार्यक्रम के दौरान रेडियो टीम ने किसानों, विद्यार्थियों और शिक्षकों से बातचीत कर उनके अनुभव और विचार भी साझा किए। इससे शिक्षा को लेकर ग्रामीण समाज की जरूरतों और उम्मीदों को सामने लाने का अवसर मिला।

प्रचार-प्रसार टीम में सहायक क्षेत्रीय निदेशक रेखा बिष्ट, डॉ. विनोद कुमार बिरखानी, डॉ. सुमित सिंह, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, मधु डोगरा और मनीष कुमार शामिल रहे। रेडियो विभाग से हरिश गोयल और सोनू भट्ट ने भी सक्रिय सहभागिता की।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *