राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, दिनेश आर्य को उत्तराखंड से प्रत्याशी बनाया


देहरादून।
राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उत्तराखंड से वरिष्ठ नेता दिनेश आर्य को प्रत्याशी घोषित कर बड़ा सियासी दांव खेला है। भाजपा ने उत्तराखंड के साथ पश्चिम बंगाल की एक-एक राज्यसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पश्चिम बंगाल से रुकमणि मल्लिक को मैदान में उतारा गया है।
उत्तराखंड से दिनेश आर्य का चयन आगामी विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अनुसूचित जाति समाज से आने वाले आर्य भाजपा में नैनीताल जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और वर्तमान में राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष हैं। उन्हें उत्तराखंड में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है।
पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद दिनेश आर्य की नाराजगी की चर्चाएं सियासी गलियारों में रही थीं। अब राज्यसभा का टिकट देकर भाजपा ने न सिर्फ उन्हें बड़ा राजनीतिक अवसर दिया है, बल्कि चुनाव से पहले सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण साधने का संदेश भी दिया है।
उत्तराखंड में भाजपा के संख्याबल को देखते हुए दिनेश आर्य की राज्यसभा में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में यह फैसला भाजपा के लिए महज राज्यसभा का टिकट नहीं, बल्कि 2027 की सियासी बिसात पर एक रणनीतिक चाल के तौर पर भी देखा जा रहा है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बनबसा में धामी कैबिनेट के बड़े फैसले, नजूल लैंड होगी नियमित_24 प्रस्तावों पर लगी मुहर
राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, दिनेश आर्य को उत्तराखंड से प्रत्याशी बनाया
किसान मेले में ज्ञान का उजाला, UOU ने शिक्षा से जोड़ा गांव का भविष्य
हल्द्वानी में प्रभु राम की बारात, महापर्व की तैयारी..
उत्तराखंड : युवाओं के लिए सेना में जाने का सुनहरा मौका, 5 अक्टूबर से…