राज्य रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में इंस्पिरेशन अकादमी का शानदार प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी स्टेडियम में सितंबर 2026 में आयोजित तीसरी उत्तराखंड स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में इंस्पिरेशन टेबल टेनिस अकादमी, हल्द्वानी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में दिव्या जोशी ने महिला एकल और अंडर-19 बालिका वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं अक्लव्य धिंगरा ने अंडर-17 बालक वर्ग में रजत पदक जीता। अंडर-11 बालिका वर्ग में यामिका भगत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।

अकादमी के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच वैभव नागपाल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके निरंतर मेहनत और अनुशासन की सराहना की। वैभव नागपाल भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) से प्रमाणित कोच एवं पूर्व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं।

अकादमी का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर उन्हें जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से अकादमी में खुशी का माहौल है।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *