उत्तराखंड : साइबर ठगों ने शातिर अंदाज में जिला जज से की जालसाज़ी,मुकदमा दर्ज..


उत्तराखंड : साइबर जालसाज़ों ने बड़े शातिर अंदाज़ में जज साहब को ही अपना शिकार बना दिया,व्हाट्सएप पर परिचित बन कर मैसेज भेजने के बाद हरिद्वार के जिला जज से डेढ़ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जिला जज अनिरुद्ध भट्ट के मोबाइल पर भेजा वॉट्सऐप मैसेज
पुलिस के मुताबिक, हरिद्वार जिला एवं सत्र न्यायालय में अपर जिला जज अनिरुद्ध भट्ट के मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से एक वॉट्सऐप मैसेज आया। जिसमें उनके एक परिचित का नाम लेकर उनसे 10 हजार रुपये के 15 अमेजान पे ई-गिफ्ट कार्ड मांगे और उसका पैसा शाम तक वापस करने की बात लिखी थी।
कुछ देर बाद खाते से निकल गए डेढ़ लाख रुपये
जिस पर अपर जिला जज ने गिफ्ट कार्ड खरीद कर उसका लिंक वॉट्सऐप पर मैसेज कर दिया गया। कुछ देर बाद उनके खाते से डेढ़ लाख रुपये गायब हो गए। बाद में नंबर की जांच करने पर पता चला कि वह फर्जी है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी
परिचित ने उनको कोई मैसेज नहीं भेजा था। तब एडीजे ने सिडकुल थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




सुप्रीम सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च_सोशल मीडिया पर नज़र,haldwani..Video
हल्द्वानी_शिव मंदिर का ताला तोड़ने वाला चोर, हनी गिरफ्तार..Video
Haldwani_खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर SC/ST एक्ट में FIR दर्ज..
अल्मोड़ा जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन
हाईकोर्ट- बीमारी आपने दी है, इलाज भी आप करेंगे_कुमाऊं में टैस्टिंग लैब पर जल्दी करें