लोकतंत्र पर सवाल नही उठेंगे तो क्या पाकिस्तान पर उठेंगे सवाल:हरीश रावत

GKM.News (09.01.2021)काशीपुर – जहां देश भर में कोरोना की वैक्सीन को लेकर देश मे खुशियों की लहर दौड़ी रही है,तो वहीं वैक्सीन को लेकर राजनीतिक पार्टियां सवाल खड़े कर रहीं हैं। पिछले दिनों यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने वैक्सीन को लेकर सवाल खड़े किये थे तो अब उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने दौरे के दौरान वैक्सीन को लेकर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत ने थर्ड ट्रायल को लेकर सवाल उठाए हैं ओर यूपी के सीएम के द्वारा वैक्सीन को लेकर उठाये गए सवाल पर कहा कि लोकतंत्र में सवाल नही उठेंगे तब क्या पाकिस्तान में उठेंगे.
वीओ – आपको बता दें कि देश भर में कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां जोरों शोरो पर हैं स्वास्थ्य महकने ने वेक्सिनेशन करने के लिए अपनी कमर पूरी तरहं से कस ली है जिसको लेकर उत्तराखंड में दूसरे चरण की ड्राई रन करना शुरू कर दिया हैं तो वहीं उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम ने वैक्सीन पर सवाल खड़े कर दिये हैं। बता दें कि पूर्व सीएम हरीश रावत कुमाऊँ दौरे पर थे । अपने दौरे के दौरान उधम सिंह नगर के काशीपुर में कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता कार्यक्रम में शिरकत की जहाँ उन्होंने पत्रकारों से बात करते वक्त कोरोना वैक्सीन को लेकर पहले वैज्ञानिकों को बधाई दी और फिर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा थर्ड ट्रायल करना चाहिए था। थर्ड ट्रायल न करने की बजह से लोगो मे भय का माहौल है। उन्होंने कहा है कि जो लोग इस पर सवाल खड़े कर रहें हैं तो उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। कहा कि ये लोकतंत्र है इसमें सवाल नही उठेंगे तो क्या पाकिस्तान में ये सवाल उठेंगे। पिछले दिनों वैक्सीन को लेकर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सवाल उठाए थे अब उत्तराखण्ड के सीएम में वैक्सीन को लेकर थर्ड ट्रायल को लेकर सवाल उठाए हैं।
बाइट – उत्तराखण्ड पूर्व सीएम —- हरीश रावत





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




एसआईआर शुरू_राज्यपाल को सौंपा गया पहला गणना फॉर्म, हर घर पहुंचेगा लोकतंत्र का दस्तावेज
Haldwani – टूटी सड़कों और धूल-मिट्टी से चौपट हो रहा कारोबार, जनता परेशान..
पलायन रोकने को गांव में जुटे प्रवासी-अप्रवासी, युवाओं से की रिवर्स माइग्रेशन की अपील
कमिश्नर ने 6 जिलों के डीएम को भेजा लेटर_420 मामले पेंडिंग…
भाजपा के भीतर असंतोष..? जमीनी कार्यकर्ता हाशिये पर_भुवन भट्ट