पुलिस ने किया खुलासा : हल्द्वानी.. माल बरामदगी समेत दो ठगों को किया गिरफतार …

GKM.News (09.01.2021) हल्द्वानी-मुखानी पुलिस ने कठघरिया क्षेत्र से हुई ठगी के मामले में आज खुलासा करते हुए दो ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों के पास से 15 बंडल लोहे की सरिया भी बरामद की गई है। जबकि इन ठगों के दो साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं, यह सभी ठग जीतपुर नेगी के रहने वाले हैं एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि इन शातिर ठगों ने हल्द्वानी के अंबा ट्रेडर्स से 1 लाख 21 हजार रुपये की 15 बंडल सरिया की ठगी करी थी.

और यह दुकानदार को बाद में पैसे देने का बहाना बनाकर फरार हो गए थे, इन ठगों की तलाशी के लिए पुलिस ने 35 सीसीटीवी कैमरे चेक किए जिसके बाद इनको गिरफ्तार किया गया है पुलिस के अनुसार 25 दिसंबर को इन्होंने ठगी की घटना को अंजाम दिया फोन पर अपनी साइड पर सरिया पहुंचाने की बात कहते हुए सरिया भी गायब कर दी और खुद भी अपना नंबर स्विच ऑफ कर दिया जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद पूरे मामला का खुलासा हुआ है
बाइट- अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी




लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..