बड़ी ख़बर: यू.पी. में बदमाशों के हौसले बुलंद..पहले रोका फिर मारी गोली:जानें पूरा मामला

GKM.News (09.01.2021) लखनऊ। राजधानी लखनऊ अपराध का गढ़ बनता जा रहा है। एक के बाद एक हत्याएं हो रही हैं इतना ही नहीं ये हत्याएं हाईप्रोफाईल लोगों की हो रही हैं। एक बार फिर राजधानी गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी। एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से राजधानी गूंज उठी। पारा थाना क्षेत्र में बेखौफ दबंगों वीरेंद्र नामक युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने से घायल होने वाला युवक डीके पब्लिक स्कूल का प्रबंधक बताया जा रहा है। वह प्रॉपर्टी डीलिंग भी काम करता है। बताया जा रहा है कि इनोवा कार से जाते समय पारा थाना से 100 मीटर दूर एक व्यक्ति ने कार को हाथ देकर रोका, वह शीशा खोलकर बात कर रहे थे तभी गोली चला दी। वारदात में चार आरोपी शामिल बताए जा रहे है जिसमें से दो लोगों की पहचान हरजीत यादव औ सुशील यादव के रूप में हुई है वहीं दो अज्ञात हमलावर बताए जा रहे हैं। अभी अजित सिंह के गैंगवार से पर्दा उठा नहीं था कि फिर गोली चलने की घटना सामने आ गई।
इस पूरे मामले को लेकर बताया जा रहा है कि किसान यूनियन के लोग पारा थाना प्रभारी के निलंबन की मांग को लेकर प्रदर्शन कर सकते हैं। थाना प्रभारी पर किसान नेताओं ने ट्रॉमा सेंटर में धन उगाही का करने का आरोप लगाया है। पूरा मामला पारा थाना क्षेत्र का है।





लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कोने-कोने की नब्ज टटोली और पूरा प्लान तैयार कर दिया_haldwani
उत्तराखंड_फाइल आगे बढ़ाने के लिए 10000 लेते रंगे हाथ पकड़ा गया अधिकारी
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..