Ad

UP में बड़ा हादसा: बोलेरो-ट्रैक्टर ट्राली की भीषण टक्कर,परिवार के 6 लोगों की मौत-video

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बोलेरो और ट्रैक्टर टॉली के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बोलेरो में सवार लोग शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हादसा बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के गनवरिया गांव के नजदीक हुआ है। बोलेरो में कुल नौ लोग सवार थे, जो कि महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव के रहने वाले हैं। ये सभी लोग शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। गनवरिया गांव के नजदीक बोलेरो की ट्रैक्टर ट्राली से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद घायलों में चीख पुकार मच गई।

इस हादसे में 32 वर्षीय बसन्त, 28 वर्षीय पत्नी अमृता, 40 वर्षीय लक्षमण, 35 वर्षीय वादी और 26 वर्षीय शादाब की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक 13 वर्षीय अंकित युवक ने हस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।”

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *