हाईकोर्ट ने का बड़ा फैसला : पहले सुनवाई, फिर होगा कर्मचारियों पर कोई फैसला..Rajaji NP


उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने प्रदेश के सरकारी विभागों में उपनल संस्था के अलावा अन्य एजेंसियों के माध्यम से अपनी सेवा दे रहे कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा वर्ग भेद कर दो भागों में विभाजित करने और उन्हें पूर्व में दी प्रोत्साहन राशि वसूली करने संबंधी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की।
मामले की सुनवाई के बाद वरिष्ठ न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ ने राजाजी नैशनल पार्क के निदेशक से कहा कि याचिकाकर्ताओं के प्रत्यावेदन पर तीन माह के भीतर विधिनुसार निर्णय लें। साथ में न्यायालय ने यह भी कहा कि पीड़ित कर्मचारी दस दिन के भीतर अपना प्रत्यावेदन दें और उसपर निदेशक निर्णय लें।
प्रत्यावेदन के विचाराधीन होने तक कर्मचारियों से कोई रिकवरी न कि जाय। मामलों की सुनवाई के बाद न्यायालय ने पीड़ितों की प्रार्थना को स्वीकार करते हुए याचिकाओ को निस्तारित कर दिया है।
मामले के अनुसार, राजाजी नैशनल पार्क में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर पंकज, मोहित व अन्य सहित कई अन्य कर्मचारियों की तरफ से कहा गया की राज्य बनने के बाद राजकीय सेवाओं का संचालन करने के लिए पहले उन्हें 2014 और 2016 में बाह्य एजेंसी के माध्यम से नियुक्त किया गया था।
उसके बाद अन्य एजेंसी के माध्यम से भी उन्हें सेवा विस्तार दिया गया। वर्ष 2019 से उन्हें उनपनल कर्मचारी माना गया। तब से अब तक वे विभाग में कार्यरत हैं। अब सरकार उनसे कह रही है कि आपकी नियुक्ति उपनल से नहीं हुई है, बल्कि अन्य एजंसी के माध्यम से हुई है। इसलिए उनको पूर्व से अब तक दी गयी सेवाओं की प्रोत्साहन राशि की रिकवरी की जाती है। इसलिए इसपर रोक लगाई जाय।
न्यायालय ने यह भी कहा कि जब तक उनका प्रत्यावेदन पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता तब तक उनकी प्रोत्साहन राशि से रिकवरी नहीं की जा सकती। न्यायालय ने इस मामले में निदेशक राजाजी नैशनल पार्क को निर्देश दिया हैं कि पीड़ितों के प्रत्यावेदन पर 10 सप्ताह में विधिनुसार निर्णय लें।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मंडी बोर्ड की योजनाओं का लिया हिसाब..
पिता को बचाने दौड़ी 12 साल की बेटी, करंट ने दोनों की जिंदगी छीन ली_haldwani
उत्तराखंड में नॉन स्टॉप बारिश जारी, इस जिले छुट्टी के आदेश..
सबके सामने शिकार_जंगल में रगड़ ले गया बाघ Video @ Corbett National Park
पहचान साबित करने निकला बुजुर्ग_ 8 दिन से लापता