उत्तराखंड में करवा चौथ पर कल सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड सरकार ने गुरुवार, 29 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्यपाल ने प्रदेशभर के शासकीय-अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के लिए अवकाश को मंजूरी दी है।

इस फैसले से महिला कर्मचारियों को त्योहार की तैयारियों, पूजा-पाठ और चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलने के लिए समय मिल सकेगा। करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं।

सरकार के इस फैसले से त्योहार मनाने वाली महिला कर्मचारियों को राहत मिलेगी और वे परिवार के साथ करवा चौथ मना सकेंगी।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *