हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी गठित..


हल्द्वानी। शहर की सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। रामपुर रोड स्थित शकुंतलम लॉन में आयोजित आम सभा में संस्था के संरक्षकों एवं वरिष्ठ सदस्यों ने सर्वसम्मति से अगले दो वर्षों के लिए नई टीम का चयन किया।
नई कार्यकारिणी में हरिमोहन अरोड़ा (मोना) को अध्यक्ष, संदीप गांधी को उपाध्यक्ष, मुकेश ढींगरा को महामंत्री, राजीव बग्गा को संयुक्त सचिव और अवनीश राजपाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा ने कहा कि समिति पहले की तरह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाजहित में कार्य करती रहेगी। संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ पंजाबी समाज के हितों और सामाजिक सरोकारों के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
उपाध्यक्ष संदीप गांधी और महामंत्री मुकेश ढींगरा ने बताया कि समिति हर वर्ष विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, लोहड़ी, बैसाखी और करवा चौथ जैसे प्रमुख पर्व पूरे उत्साह और पारंपरिक तरीके से मनाती रही है। आने वाले समय में भी इन आयोजनों को और भव्य रूप दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समिति केवल सांस्कृतिक आयोजनों तक सीमित नहीं है, बल्कि वृहद वृक्षारोपण अभियान, निशुल्क स्वास्थ्य एवं मेडिकल शिविर, रक्तदान शिविर और अन्य सामाजिक सेवा गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।
नई कार्यकारिणी के गठन पर संस्था के संरक्षक सुभाष मोंगा, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़, जगदीश लाल सडाना, डॉ. एन.के. मेहता, उमंग वासुदेवा, राजीव वाही, संजय बग्गा, डॉ. अतुल राजपाल, डॉ. विनय खुल्लर, अशोक राजपाल, पंकज कपूर, राजू आनंद, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, कनिष्ठ ढींगरा, प्रतीक सडाना, विशु शर्मा, अंकुर मोंगा, महेश आहूजा, अजय गुम्बर, सुनील सूरी, चंद्रशेखर वर्मा, अतुल वर्मा, अक्षय टंडन, सुरेंद्र गुलाटी, अमित असवानी, शिव कपूर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए नई टीम के सफल कार्यकाल की कामना की।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कल हल्द्वानी में CM धामी का मेगा दौरा, जानिए कहां-कहां पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
Watch_रात के अंधेरे में गाड़ियों से तेल चोरी करने वाला कैमरे में कैद..Nainital
गोरापड़ाव डकैती की परतें खुलीं, एयरपोर्ट के पीछे से दबोचे गए क्रिमनल_ नकदी और हथियार मिले
धरना स्थगित, आंदोलन खत्म नहीं_14 दिन बाद फिर गरमा सकता है नैनीताल का मुद्दा
रक्षासूत्र के पावन बंधन में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद बना मनोज पाठक का संबल