खेती के रिकार्ड होंगे डिजिटल_ किसान जल्द बनवाएं फार्मर आईडी, डीएम की अपील


डीएम ललित मोहन रयाल की किसानों से अपील, कृषि योजनाओं को पारदर्शी बनाने के लिए शुरू हुई डिजिटल फार्मर रजिस्ट्री
हल्द्वानी, किसानों की पहचान और जमीन का रिकॉर्ड डिजिटल करने के लिए सरकार फार्मर रजिस्ट्री तैयार कर रही है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के किसानों से जल्द फार्मर आईडी बनवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में विभिन्न कृषि योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने में फार्मर रजिस्ट्री की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
डीएम ने बताया कि भारत सरकार के डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत एग्रीस्टैक योजना में किसानों की पहचान और उनकी भूमि से जुड़े निर्धारित विवरणों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इससे सरकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों की पहचान करने और योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
यहां कराएं फार्मर आईडी का पंजीकरण
जिलाधिकारी ने किसानों से अपने नजदीकी कृषि, उद्यान या सहकारिता विभाग के कार्यालय अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में संपर्क कर फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराने को कहा है।
उन्होंने किसानों से अपील की कि वे दूसरे किसानों को भी फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले में डिजिटल कृषि व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और किसानों को सरकारी सेवाओं तक पहुंचने में आसानी हो।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


खेती के रिकार्ड होंगे डिजिटल_ किसान जल्द बनवाएं फार्मर आईडी, डीएम की अपील
दूसरों की कमियां नहीं, खूबियां देखें_सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिखाई जीवन की राह
खानपुर से विधायक उमेश कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा, विपक्ष पर फोड़ा ठीकरा..
उत्तराखंड में करवा चौथ पर कल सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी..
रेलवे ट्रैक पर हाथी की दर्दनाक मौत,वन विभाग में हड़कंप..Video